crimeDehradun

वीडियो: हरियाणा के दो व्यक्तियों ने लड़की को छेड़ा, लोगों ने नंगा कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

गुस्साई भीड़ ने कार को क्षतिग्रस्त किया, भीतर से मिली शराब की बोतल

Amit Bhatt, Dehradun: तीर्थनगरी ऋषिकेश में पर्यटन और धार्मिक यात्रा के नाम पर असामाजिक तत्व अपनी कुत्सित मानसिकता के परिचय भी दे रहे हैं। हरियाणा से आए दो व्यक्तियों ने ऋषिकेश में एक राह चलती लड़की को छेड़ दिया। विरोध करने पर भी युवक नहीं माने, जिसके बाद आसपास के लोग एकजुट हुए और युवकों को कार से खींचकर नंगा किया और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

 

युवक एचआर08एएल9398 नंबर की वेन्यू कार में सवार थे। उनकी हरकत से गुस्साई भीड़ ने न सिर्फ युवकों के कपड़े फाड़कर उन्हें नंगा कर पीटा, बल्कि कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कार से शराब की बोतल भी बरामद की गई।

फिलहाल, पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उनका मेडिकल भी कराया गया। घटना के बाद से लोगों में खासा गुस्सा देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button