crimeDehradun

सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार, 10 हजार की घूस लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

कृषि यंत्र की सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर मांगी गई घूस

Amit Bhatt, Dehradun: कृषि यंत्र खरीदने पर मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया। सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

मामला विकासखंड खानपुर, हरिद्वार का है। शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले हरिओम यादव, पुत्र स्व. लाल सिंह, निवासी प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, हाल सहायक कृषि अधिकारी, विकासखंड खानपुर, ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की उत्कोच धनराशि की मांग की थी।

रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने जाल बिछाया। 18 अगस्त 2026 को ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

कार्रवाई के बाद सतर्कता टीम ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। रिश्वतखोरी के इस मामले ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर कथित तौर पर भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button