
Amit Bhatt, Dehradun: एंबुलेंस जाम में फंसी है। आगे बढ़ने के लिए लगातार शायरन बजा रही है। ताकि कोई उसे साइड दे तो मरीज को लेकर समय पर अस्पताल पहुंच सके। उसी सड़क पर, उसी जगह पर एक पुलिस कर्मी यातायात व्यव्यस्था संभाल रहे होते हैं। एंबुलेंस की ऐसी स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए था? जाहिर है, इसका जवाब सभी के पास होगा। लेकिन, पुलिस कर्मी को तो जैसे एंबुलेंस से कोई सरोकार ही न हो। वह उसी धुन में यातायात संभाल रहे नजर आते हैं। ड्यूटी सही से करते दिख रहे हैं, बस एंबुलेंस के प्रति अतिरिक्त संवेदनशीलता दिखाने के अलावा। खैर, यातायात से जूझते, चीखते, शायरन बजाते जब सामान्य रूप से एंबुलेंस को रास्ता मिलता है, तब वह आगे बढ़ पाती है। यह वीडियो हमें आरटीआई कार्यकर्ता सुरेंद्र थापा ने उपलब्ध कराई है। उनकी मांग है कि मोटर वाहन अधिनियम (संशोधन) 2019 के तहत एंबुलेंस के मार्ग में अनावश्यक बाधा पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की जाए।