DehradunHealthUttarakhand

आइएएस हरि चंद्र सेमवाल को बोलने में दिक्कत, इशारों में कर रहे बात

फॉलोअप: मंगलवार रात सीएम आवास में बिगड़ी थी हालत, मैक्स अस्पताल में जांच में ब्रेन स्टेम ब्लीड का चला पता

Rajkumar Dhiman, Dehradun: उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी हरि चंद्र सेमवाल को ब्रेन हेमरेज (ब्रेन स्टेम ब्लीड) की पुष्टि की गई है। मैक्स अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद अब वह सिनर्जी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें बोलने में दिक्कत महसूस हो रही है। हालांकि, वह इशारों में बात कर पा रहे हैं। यह राहत की बात है कि वह चेतन अवस्था में हैं। चिकित्सकों के मुताबिक एचसी सेमवाल को सामान्य स्थिति में आने में कुछ समय लग सकता है।

मैक्स अस्पताल में कराई गई जांच का विवरण।

उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व आबकारी आयुक्त हरि चंद्र सेमवाल की तबीयत मंगलवार देर रात को उस समय बिगड़ी, जब वह किसी फाइल को लेकर सीएम आवास पहुंचे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्हें पहले दाएं पैर में दिक्कत होने लगी और चेहरे में भी बदलाव दिखा। उन्हें बोलने में भी दिक्कत आ रही थी। स्थिति गंभीर पाते हुए उन्हें तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएएस अधिकारी के समुचित उपचार को लेकर निर्देश जारी किए। मैक्स अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका तत्परता के साथ उपचार शुरू किया। स्थिति को देखते हुए उनका सीटी स्कैन करवाया गया, जिसमें ब्रेन में ब्लड आने का पता चला है। मैक्स में प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें देर रात ही सिनर्जी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हरि चंद्र सेमवाल का हाल जाना और चिकित्सा टीम को आवश्यक निर्देश जारी किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button