policeUttarakhandआपदा प्रबंधन

उत्तराखंड के पुलिस कर्मी की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, चौकी प्रभारी की मौत

बदरीनाथ राजमार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

Amit Bhatt, Dehradun: ऋषिकेश क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तराखंड पुलिस के एक अधिकारी की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस कर्मी निजी स्कॉर्पियो कार में सवार थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची तथा बचाव कार्य शुरू किया गया।

मृतक एसआई विनोद शर्मा। फाइल फोटो

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में शिवपुरी चौकी के प्रभारी विनोद शर्मा की मौत हो गई। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उनका शव खाई से बाहर निकाला।

मृतक विनोद शर्मा, ऋषिकेश के थाना मुनि की रेती क्षेत्र अंतर्गत स्थित शिवपुरी चौकी में तैनात थे। वह थाने की ड्यूटी समाप्त कर देर रात अपनी चौकी पर लौट रहे थे। तभी यह अनहोनी हो गई।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन खाई में कैसे गिरा। घटना के बाद पुलिस विभाग और स्थानीय क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मृतक एसआई विनोद सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं और रिटायरमेंट के बाद उन्होंने उत्तराखंड पुलिस में सेवा शुरू की। इससे पहले वह ढालवाला और कैलाश गेट चौकी इंचार्ज की भूमिका भी निभा चुके थे। बताया जा रहा है कि उनके भाई भी पुलिस विभाग में सेवारत हैं। वह रानीपोखरी क्षेत्र के निवासी थे। एसआई विनोद जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे और वह नशे के विरुद्ध व्यक्तिगत और विभागीय रूप से बेहद सक्रियता के साथ कार्रवाई करते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button