सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में ‘खतरनाक’ स्कूटी पर सवार हो गए कृषि मंत्री गणेश जोशी
काबीना मंत्री इनोवा कार छोड़ जिस स्कूटी पर सवार हुए, उसका बीमा हो चुका एक्सपायर

Rajkumar Dhiman, Dehradun: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नागरिकों को ईंधन बचाने का आह्वान क्या किया कि उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बिना देर किए इस मूलमंत्र को लपक लिया। सबसे पहले प्रधानमंत्री के अनुसरण का रिकॉर्ड बनाने के चक्कर में कृषि मंत्री जोशी इनोवा कार छोड़कर ऐसी स्कूटी पर सवार हुए कि उन्होंने जान ही जोखिम में डाल दी थी।
स्कूटी (UK07DX4978) पर सवार कृषि मंत्री गणेश जोशी का फोटो अभी वायरल हुआ ही था और मंत्रीजी इस आइडिया के लिए मन ही मन खुश हो ही रहे थे कि उन्हें जोर का झटका लग गया।
कुछ ही देर बाद यह जानकारी भी बाहर आ गई कि जल्दबाजी में मंत्रीजी स्कूटी का इंश्योरेंस करवाना ही भूल गए हैं। क्योंकि, स्कूटी का बीमा एक्सपायर पाया गया। जाहिर सी बात है, ऐसी स्कूटी पर सफर करना जान के साथ खेलना ही तो है।



