राजनीति

बागेश्वर उपचुनाव: कांटे की टक्कर में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास 2405 वोट से विजयी

तीसरे स्थान पर नोटा रहा, कांग्रेस को छोड़ बाकी नोटा के बराबर वोट भी हासिल नहीं कर पाए

बागेश्वर विधानसभा सीट से विजेता घोषित भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास

Round The Watch: उत्तराखंड प्रदेश की बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम सत्ताधारी पार्टी भाजपा के पक्ष में रहे। भाजपा प्रत्याशी व दिवंगत मंत्री चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास ने कांटे की टक्कर में यह चुनाव 2405 मतों से जीत लिया। पार्वती दास को कुल 33 हजार 247 मत पड़े, जबकि जीत की दहलीज से एक कदम दूर रहे कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 30 हजार 842 मत हासिल हुए।
अनुसूचित जाति की आरक्षित सीट बागेश्वर के उपचुनाव की मतगणना में पहले दो राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने बढ़त बनाए रखी, जबकि तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने एक मत से आगे निकल गई। फिर यह बढ़त धीरे-धीरे बढ़ती रही और अंतिम राउंड तक कम अंतर से ही सही, भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास आगे रहीं।

1257 अंक के साथ नोटा आया तीसरे स्थान पर
नोटा यानी नॉट ऑफ द एबोव का मतलब होता है की चुनाव में उतरने वाला कोई भी प्रत्याशी संबंधित मतदाताओं को पसंद नहीं है। मतगणना के तीसरे चरण से न सिर्फ नोटा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि इसका प्रतिशत पहले दो प्रत्याशियों
को छोड़कर बाकी के मतों से अंत तक अधिक रहा। जिसका मतलब यह हुआ कि भाजपा व कांग्रेस को छोड़ कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को पसंद नहीं आया।


बागेश्वर विधानसभा सीट पर दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार

11 वें राउंड से भाजपा में जश्न शुरू, पार्वती दास मतगणना केंद्र पहुंचीं
11 वें राउंड में भाजपा को लगने लगा था कि जीत पक्की है और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। मतगणना केंद्र के बाहर भारी संख्या में उपस्थित होकर झूमने लगे थे। इसके साथ ही 12 वें राउंड की गणना शुरू होने के दौरान भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास भी मतगणना केंद्र पहुंच गई थीं। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन स्वीकार करने के साथ उनका और मतदाताओं का आभार व्यक्त करना भी शुरू कर दिया था।

बागेश्वर उपचुनाव की मतगणना की तस्वीर
राउंड 1
पार्वती दास BJP 2,191
बसंत कुमार CONG 2,945
अर्जुन देव UKD 52
भगवत प्रसाद SP 27
भागवत कोहली UPP 10
NOTA
कांग्रेस के बसंत कुमार को मिली 754 की बढ़त

राउंड 2
पार्वती दास BJP 4,359
बसंत कुमार CONG 4,554
अर्जुन देव UKD 106
भगवत प्रसाद SP 72
भागवत कोहली UPP 28
NOTA  155
कांग्रेस के बसंत कुमार को मिली 195 की बढ़त

राउंड 3
पार्वती दास BJP 6,774
बसंत कुमार CONG 6,773
अर्जुन देव UKD 172
भगवत प्रसाद SP 130
भागवत कोहली UPP 57
NOTA 241
भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास 01 मत से आगे निकली

राउंड 4
पार्वती दास BJP 10,099
बसंत कुमार CONG 9,623
अर्जुन देव UKD 256
भगवत प्रसाद SP 197
भागवत कोहली UPP 87
NOTA 400
भाजपा 476 मतों से आगे

राउंड 5
पार्वती दास BJP 12,436
बसंत कुमार CONG 11,345
अर्जुन देव UKD 307
भगवत प्रसाद SP 238
भागवत कोहली UPP 107
NOTA 490
भाजपा 1091 मतों से आगे

राउंड 6
पार्वती दास BJP 15,253
बसंत कुमार CONG 13,553
अर्जुन देव UKD 358
भगवत प्रसाद SP 291
भागवत कोहली UPP 126
NOTA 585
भाजपा 1700 मतों से आगे

राउंड 7
पार्वती दास BJP 18,299
बसंत कुमार CONG 16,757
अर्जुन देव UKD 457
भगवती प्रसाद SP 354
भागवत कोहली UPP 148
NOTA 713
भाजपा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से 1542 मतों से आगे

राउंड 8
पार्वती दास BJP 20,850
बसंत कुमार CONG 18,673
अर्जुन देव UKD 520
भगवती प्रसाद SP 394
भागवत कोहली UPP 170
NOTA 805
भाजपा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से 2177 मतों से आगे

राउंड 9
पार्वती दास BJP 23,420
बसंत कुमार CONG 21,159
अर्जुन देव UKD 587
भगवती प्रसाद SP 447
भागवत कोहली UPP 191
NOTA 903
भाजपा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से 2261 मतों से आगे

राउंड 10
पार्वती दास BJP 25,094
बसंत कुमार CONG 23,053
अर्जुन देव UKD 630
भगवती प्रसाद SP 490
भागवत कोहली UPP 209
NOTA 968
भाजपा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से 2041 मतों से आगे

राउंड 11
पार्वती दास BJP 27,123
बसंत कुमार CONG 24,864
अर्जुन देव UKD 677
भगवती प्रसाद SP 531
भागवत कोहली UPP 236
NOTA 1060
भाजपा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से 2259 मतों से आगे

राउंड 12
पार्वती दास BJP 29,101
बसंत कुमार CONG 26,751
अर्जुन देव UKD 716
भगवती प्रसाद SP 580
भागवत कोहली UPP 248
NOTA 1125
भाजपा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से 2350 मतों से आगे

राउंड 13
पार्वती दास BJP 31,411
बसंत कुमार CONG 28,685
अर्जुन देव UKD 821
भगवती प्रसाद SP 608
भागवत कोहली UPP 258
NOTA 1189
भाजपा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से 2810 मतों से आगे

रांउड 14 व अंतिम
पार्वती दास BJP 33,247
बसंत कुमार CONG 30,842
अर्जुन देव UKD 857
भगवती प्रसाद SP 637
भागवत कोहली UPP 268
NOTA 1257
भाजपा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस को 2405 मतों के अंतर से पराजित किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button