उत्तराखंडशिक्षासामाजिक

सभी स्कूलों में स्वच्छता का मेगा अभियान, निकलेगी प्रभात फेरी

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने जारी किए दिशा निर्देश

Usha Gairola, Dehradun: देश में वर्ष 2021 में स्वच्छ भारत मिशन-2.0 प्रारम्भ करके ऐतिहासिक स्वच्छ भारत मिशन की परिकल्पना की गयी है। इसके मुताबिक शहर स्वच्छ गांव स्वच्छ बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 01 अक्टूबर 2023 को प्रातः 11ः00 बजे सभी नागरिकों को एक घंटा सामूहिक रूप से स्वच्छता के लिए अर्पित करने का आह्वान किया गया है। जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर एक स्वछांजलि होगी। इस स्वच्छता अभियान में प्रदेश के सभी विद्यालयों को भी जोड़ा गया है।
बंशीधर तिवारी, महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा।

महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी के आदेश के मुताबिक 01 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10ः00 बजे स्वच्छता के लिए श्रमदान हेतु सहभागिता सुनिश्चित करने को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जो निम्नवत हैं।

1-सभी विद्यालयों में 01 अक्टूबर 2023 को प्रभात फेरी निकाली जाए। इसके उपरान्त विद्यालयों की साफ सफाई की जाए।
2-विद्यालय परिसर में कूड़ा/प्लास्टिक एकत्रित न हो, तथा प्लास्टिक का उपयोग न करने पर निरन्तर बल दिया जाए।3-कार्यालयों में प्रातः 10ः00 बजे साफ-सफाई की जाए।
4-हमारा स्वच्छ विद्यालय हमारा स्वच्छ कार्यालय का प्रचार प्रसार किया जाए।
5-छात्र-छात्राओं को गन्दगी से फैलने वाले रोगों एवं उनसे बचाव की जानकारी दी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button