DehradunUttarakhandउत्तराखंड

डेंगू चालान में 22 लाख का जुर्माना, तीन सौ से अधिक प्रतिष्ठानों की जारी होगी आरसी

लार्वा पाए जाने पर नगर निगम ने किए थे घरों व प्रतिष्ठानों के चालान, पांच-पांच लाख तक ठोका जुर्माना

देहरादून: डेंगू की रोकथाम को चलाए गए अभियान के तहत नगर निगम ने सितंबर में साढ़े तीन सौ से अधिक घरों व प्रतिष्ठानों के चालान काटे गए। जिनमें से कुछ ने तो मौके पर ही नकद भुगतान कर दिया, लेकिन बड़ी संख्या में प्रतिष्ठानों ने अब तक जुर्माने का भुगतान नहीं किया है। जिस पर नगर निगम की ओर से ऐसे प्रतिष्ठानों की आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी की जाएगी। इनमें पांच-पांच लाख रुपये जुर्माने तक के प्रतिष्ठान व घर भी शामिल हैं। सितंबर में नगर निगम की ओर से कुल 369 चालान कर 22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इस बार जुलाई से ही दून में डेंगू का प्रकोप शुरू हो गया था। अगस्त और सितंबर में यह चरम पर रहा। इस दौरान नगर निगम की ओर से दो माह तक चलाए गए अभियान के तहत घरों-प्रतिष्ठानों में लार्वा पाए जाने पर 588 चालान किए गए। एक सितंबर से 30 सितंबर तक निगम ने 369 चालान कर करीब 22 लाख का जुर्माना लगाया। इनमें से कुछ व्यक्तियों ने मौके पर ही नकद भुगतान कर दिया था। जबकि, बड़ी संख्या में अभी तक जुर्माना अदा करने नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में नगर निगम ने ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार कर ली है। इनमें ज्यादातर दो हजार, चार हजार, पांच हजार, 20 हजार, 50 हजार से लेकर पांच लाख तक जुर्माने वाले घर-प्रतिष्ठान हैं। अब नगर निगम आरसी जारी कर उक्त जुर्माने की वसूली करेगा। जोगीवाला स्थित विशाल मेगामार्ट पर पांच लाख का जुर्माना लगाया गया था। जिसकी वसूली आरसी के माध्यम से की जाएगी।

Also Read: दून की पॉश कॉलोनी में घर के सामने कूड़ा डाला, कटा 5 लाख का चालान

स्मार्ट सिटी के ठेकेदार भी भरेंगे जुर्माना
शहर में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान भी डेंगू मच्छर का लार्वा पनपता पाया गया था। जिस पर नगर निगम की ओर से स्मार्ट सिटी का चालान किया गया था। नगर निगम निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार से इस जुर्माने की वसूली करेगा। इसके अलावा कई स्कूलों के भी पांच से दस हजार तक के चालान किए गए थे। अभी तक किसी भी स्कूल की ओर से जुर्माना अदा नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button