crimeUttarakhand

बनभूलपुरा दंगे में 06 और गिरफ्तार, अब तक 36 भेजे गए जेल

मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को की थी पुलिस स्टेशन खोलने की घोषणा, दंगे में घायल महिला पुलिस कर्मियों ने किया उदघाटन

Amit Bhatt, Dehradun: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में दंगे में पुलिस ने 06 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। दंगा करने और इसे भड़काने के आरोप में अब तक पुलिस 36 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि, अभी दंगे का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पकड़ से दूर है। वहीं, पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बाद मंगलवार को 41 व्यक्तियों ने अपने शस्त्र सरेंडर/जमा कराए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के 24 घंटे के भीतर बनभूलपुरा में खोली गई अस्थायी पुलिस चौकी।

दूसरी तरफ दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जो घोषणा की थी, उसे 24 घंटे के भीतर धरातल पर भी उतार दिया गया है। बनभूलपुरा में पुलिस देखरेख चौकी शुरू कर दी गई है। इसका उदघाटन दंगे में घायल हुई दो महिला उपनिरीक्षकों ने डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में किया। चौकी का उदघाटन अतिक्रमण से मुक्त की गई भूमि पर किया गया है। वहीं, पुलिस ने दंगाइयों के विरुद्ध निरंतर अभियान छेड़ रखा है। मंगलवार को छह और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया। अब तक पुलिस 36 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

41 शस्त्र धारकों ने जमा कराए अपने शस्त्र।
बनभूलपुरा में आठ फरवरी की शाम को सरकारी जमीन (नजूल) पर बने मदरसा व नमाज स्थल को तोड़ने पहुंची प्रशासन व पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था। बवाल के दौरान आगजनी, फायरिंग व पेट्रोल बम से हमला हुआ। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की थी। इस घटना में पांच लोगों की मौत पहले ही हो चुकी थी। मंगलवार को डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती 53 वर्षीय इरफान की भी मौत हो गई है। अब तक दंगे में 06 व्यक्तियों की मौत की पष्टि की जा चुकी है। वहीं, इसी अस्पताल में दो और घायल भर्ती हैं। एसएसपी नैनीताल पीएन मीणा के अनुसार उपद्रवियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी है। सोमवार को छह और आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इनसे दो तमंचे, छह कारतूस और दो खोखे भी बरामद किए गए हैं।


41 शस्त्र धारकों ने जमा कराए अपने शस्त्र।

दूसरी तरफ 41 शस्त्रधारकों ने कोतवाली में अपने शस्त्र जमा कर दिए हैं। 120 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाने के क्रम में यह कार्रवाई की गई। मलिक का बगीचा नाम से प्रचलित 01 एकड़ सरकारी जमीन पर बनाई गई अस्थायी पुलिस चौकी में 01 दारोगा और चार सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। 12 फरवरी को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस जगह पर थाना खोलने की घोषणा की थी।। संवदेनशील क्षेत्र में पुलिस के साथ ही सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) व भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान लगातार निगरानी रखे हुए हैं। मंगलवार को भी कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में प्रशासन की टीम ने राशन, सिलेंडर, दूध, सब्जी व रोजमर्रा का अन्य सामान उपलब्ध करवाया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

1. शोएब पुत्र बब्बू खां नि0 लाईन न0-08, बनभूलपुरा, उम्र-29 वर्ष
2. भोला उर्फ सोहेल पुत्र मौहम्मद ताहिर नि0 वार्ड नं0-24, बनभूलपुरा, उम्र-28 वर्ष।
3. समीर पाशा पुत्र शमीम पाशा नि0 वार्ड न0-15, जवाहरनगर, बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष के कब्जे से 1 तमन्चा (12 बोर), 03 कारतूस जिन्दा व 02 खोखे।

 मु0अ0सं0-22/24 में अभियुक्त
1. जुनैद उर्फ इब्राहिम पुत्र मौहम्मद असगर उर्फ सूफी नि0 ताज मस्जिद, बनभूलपुरा के कब्जे से 1 तमन्चा (315 बोर), 03 कारतूस जिन्दा।

मु0अ0सं0-23/24 में अभियुक्तगण
1. साहिल अन्सारी पुत्र मतलूब अन्सारी नि0 मलिक का बगीचा, बनभूलपुरा,उम्र-19 वर्ष।
2. शहनवाज उर्फ शानू पुत्र शरफराज नि0 इन्द्रानगर ठोकर, बनभूलपुरा, उम्र-26 वर्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button