crimeUttarakhand

महिला डॉक्टर की इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मुसीबत, मुस्लिम युवक ने की आपत्तिजनक हरकत

महिला की शिकायत पर आजम नाम के युवक पर मुकदमा दर्ज

Round The Watch News: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में एक लेडी आई टेक्नीशियन को इंस्टाग्राम पर हुई पुरानी पहचान भारी पड़ गई। आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती होने के कुछ साल बाद युवक ने युवती का लगातार पीछा करना शुरू कर दिया। वह बस से लेकर अस्पताल तक उसके पीछे पहुंच जाता था और अकेला मिलने पर आपत्तिजनक हरकतें करता था। परेशान होकर पीड़िता ने रुद्रपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सितारगंज निवासी पीड़िता पिछले तीन वर्षों से रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में ऑप्टोमेट्रिस्ट (लेडी आई टेक्नीशियन) के रूप में कार्यरत हैं। करीब पांच से छह वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उनकी पहचान सितारगंज निवासी आजम से हुई थी। दोनों के घर आसपास होने के कारण सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत बाद में फोन कॉल तक पहुंच गई।

दो साल पहले तोड़ लिया था संपर्क
पीड़िता का कहना है कि करीब दो वर्ष पहले उन्होंने आरोपी से पूरी तरह बातचीत बंद कर दी थी और स्पष्ट रूप से उसे फोन न करने के लिए कह दिया था। इसके बावजूद आरोपी लगातार फोन करता रहा और दोस्ती बनाए रखने के साथ बातचीत जारी रखने का दबाव बनाता रहा। मना करने के बाद भी उसका व्यवहार नहीं बदला और वह लगातार परेशान करता रहा।

बस से अस्पताल तक करता था पीछा
शिकायत में कहा गया है कि पीड़िता रोज सुबह लगभग आठ बजे सितारगंज से बस के जरिए रुद्रपुर स्थित अस्पताल ड्यूटी पर जाती हैं। आरोप है कि आजम भी उसी बस से उनका पीछा करते हुए रुद्रपुर पहुंच जाता था। इतना ही नहीं, वह अस्पताल के बाहर और कार्यालय तक पहुंच जाता था। मौका मिलने पर आरोपी ने युवती के साथ आपत्तिजनक हरकतें भी कीं। लगातार पीछा किए जाने और उत्पीड़न से पीड़िता खुद को असुरक्षित और मानसिक रूप से परेशान महसूस करने लगी थीं।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
आरोपी की लगातार हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने रुद्रपुर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button