crimeDehradun

पौड़ी के युवक को महंगे शौक ने बनाया चोर, 11 चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद, जंगल में रखता था छिपाकर

80 सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए चोरी के आरोपी तक पहुंची पुलिस

Rajkumar Dhiman, Dehradun: दून पुलिस ने वाहन चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राकेश डबराल के कब्जे और उसकी निशानदेही पर चोरी की कुल 11 दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में इनमें से तीन वाहन पहले से दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों से संबंधित पाए गए हैं, जबकि अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी महंगे शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी करता था। वह पहले सुनसान इलाकों में खड़े वाहनों की रेकी करता, फिर मौका मिलते ही चोरी कर लेता। गिरफ्तारी से बचने के लिए चोरी के वाहनों को जंगल में छिपाकर हरिद्वार लौट जाता था और बाद में उन्हें जिले से बाहर ले जाकर बेचने की योजना बनाता था।

दो स्कूटी चोरी होने के बाद शुरू हुई जांच
थाना रायपुर में 31 जुलाई 2026 को सुंदरवाला, रायपुर निवासी अजय कुमार पुत्र चमन लाल ने अपनी सफेद रंग की स्कूटी UK07AV-6097 चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। उसी दिन ऑफ स्टेट, रायपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र सुरेश कुमार ने भी अपनी स्कूटी UP14DJ-3598 चोरी होने की तहरीर दी।

दोनों शिकायतों के आधार पर थाना रायपुर में क्रमशः मु.अ.सं. 306/2026 और मु.अ.सं. 308/2026 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे के लिए थाना रायपुर में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया और आसपास के मार्गों पर लगे करीब 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया।

फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। इसके बाद मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और मिली सूचना के आधार पर 1 अगस्त 2026 को महाराणा प्रताप चौक से आगे पेट्रोल पंप के पास से आरोपी को चोरी की एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की निशानदेही पर जंगल से मिले 10 और वाहन
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में उसने देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में कई वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल के सुनसान स्थान पर छिपाकर रखे गए 10 अन्य चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए। इस तरह कुल 11 वाहन बरामद हुए।

पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद वाहनों में से दो वाहन थाना नेहरू कॉलोनी और एक वाहन कोतवाली डालनवाला क्षेत्र से चोरी हुए थे, जिनके संबंध में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। अन्य वाहनों की भी जांच की जा रही है।

पूछताछ में क्या बताया आरोपी ने?
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से देवतम पट्टी सितोंस्यू, पौड़ी गढ़वाल का निवासी है और वर्तमान में गुलाब बाग, थाना कनखल, हरिद्वार में रह रहा है।

उसने पुलिस को बताया कि महंगे शौक पूरे करने के लिए वह वाहन चोरी करता था। चोरी से पहले वह योजनाबद्ध तरीके से रेकी करता और सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाता था। वाहन चोरी करने के बाद उन्हें जंगल में छिपाकर वापस हरिद्वार चला जाता था, ताकि पुलिस की नजर से बचा रहे। घटना वाले दिन भी वह चोरी के वाहनों को जनपद से बाहर ले जाकर बेचने की योजना से देहरादून आया था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी
राकेश डबराल पुत्र रमेश डबराल, उम्र 22 वर्ष
स्थायी पता: देवतम पट्टी सितोंस्यू, पौड़ी गढ़वाल।
वर्तमान पता: गुलाब बाग, थाना कनखल, हरिद्वार।

बरामद वाहन
1. UK07AV-6097 – संबंधित मु.अ.सं. 306/2026, थाना रायपुर।
2. UP14DJ-3598 – संबंधित मु.अ.सं. 308/2026, थाना रायपुर।
3. UK07BJ-7540 – संबंधित मु.अ.सं. 295/2026, थाना नेहरू कॉलोनी।
4. UK16A-5239।
5. UP32JR-2520 – संबंधित मु.अ.सं. 121/2026, कोतवाली डालनवाला।
6. UK07AU-4060 – संबंधित मु.अ.सं. 254/2026, थाना नेहरू कॉलोनी।
7. UK07BE-2512।
8. UK07AZ-6431।
9. UP11Z-5490।
10. UK07BD-1109।
11. UK07DD-3490।

पुलिस का कहना है कि अन्य बरामद वाहनों के स्वामित्व और चोरी से संबंधित विवरण जुटाए जा रहे हैं। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
– उप निरीक्षक संजीत कुमार, थानाध्यक्ष रायपुर
– वरिष्ठ उप निरीक्षक भरत सिंह रावत, थाना रायपुर
– उप निरीक्षक दीपक कुमार, चौकी प्रभारी मालदेवता
– हेड कांस्टेबल दीप प्रकाश
– हेड कांस्टेबल प्रेम पवार
– हेड कांस्टेबल रविंद्र रावत
– कांस्टेबल नरेंद्र भंडारी
– कांस्टेबल मुकेश कंडारी
– कांस्टेबल मनोज
– कांस्टेबल कमलेश सजवाण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button