crimeUttarakhand

दवा कंपनी की महिला सुपरवाइजर को रास्ते में रोका, मारपीट और कपड़े फाड़े

मंगलौर की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई रिकॉर्ड, पुलिस जांच में जुटी

Round The Watch News: मंगलौर में झबरेड़ा मार्ग स्थित एक दवाई कंपनी में कार्यरत महिला सुपरवाइजर के साथ रास्ते में रोककर मारपीट, छेड़छाड़ और अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने महिला के कपड़े तक फाड़ दिए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है।

पीड़िता रुड़की के कृष्ण नगर की रहने वाली बताई गई है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि गुरुवार सुबह वह कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में हिमांशु, तनू और उदित समेत करीब पांच अन्य अज्ञात लोगों ने उसे जबरन रोक लिया।

आरोप है कि इसके बाद सभी ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके साथ छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार किया। मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उसे आरोपितों के चंगुल से छुड़ाया।

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना में शामिल लोगों और आरोपों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button