ब्रेकिंग: भाजपा नेता का वीडियो वायरल, कहा, हमारे सारे नेता पैसे खा रहे, अपनी जेब भर रहे
सेलाकुई में बम फटने जैसी स्थिति की चेतावनी भी नेताजी के वीडियो में झलक रही

Amit Bhatt, Dehradun: भाजपा के देहरादून के एक पदाधिकारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह हाल की घटना को लेकर क्षुब्द नजर आ रहे हैं। संभवतः वह पहलगाम की घटना से व्यथित हैं। इसी आक्रोश में वह कह रहे हैं कि कुछ तो करिए। साथ ही आगे बोलते हैं कि हमारे नेता सारे पैसे खा रहे हैं। अपनी जेब भर रहे हैं। इसके साथ ही वह देहरादून के सेलाकुई के हालात पर भी टिप्पणी कर रहे हैं।
जिसमें वह कह रहे हैं कि सेलाकुई में बम फटने वाली स्थिति हो गई है। यह वीडियो कार में बनाया गया है। वीडियो में कुछ जगह भाषा अस्पष्ट भी है। वीडियो के एक हिस्से वह किसी स्थान विशेष का जिक्र करते हुए कह रहे हैं कि हमारे 10 लोग हैं और उनके 90 हैं। यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो किसने बनाया है और भाजपा नेता किस बात से व्यथित हैं। लेकिन, इसके बाहर आते ही यह वायरल हो गया है।
वीडियो में और भी बहुत सी बातें कही जा रही हैं और टिप्पणी की जा रही है। जिसे गौर से सुनने पर इसका मजमून भांपा जा सकता है। हालांकि, जिस भाजपा नेता का यह वीडियो बताया जा रहा है, उन्हें हाल में ही स्थानीय संगठन में अहम जिम्मेदारी मिली है। ऐसे में उनकी तरफ से अपने नेताओं पर की गई टिप्पणी के गंभीर मायने हैं। शायद यह वीडियो संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक भी पहुंच गया होगा।